सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन ने एशिया कप फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए रेत पर बनाई कलाकृति
भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2025 के फाइनल मैच से पहले सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक ने टीम इंडिया के लिए रेत पर 250 गेंदों के साथ कलाकृति बनाई है। कलाकृति की तस्वीर शेयर करते हुए पटनायक ने लिखा, "एशिया कप 2025 के फाइनल की तैयारी कर रही टीम इंडिया को मां दुर्गा का आशीर्वाद!"