inshorts

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने होली के अवसर पर रेत से बनाई राधा-कृष्ण की कलाकृति

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर होली के अवसर पर रेत से भगवान कृष्ण और राधा की कलाकृति बनाई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें सुदर्शन अपनी कलाकृति को अंतिम रूप देते हुए उस पर रंग डालते और वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते व तस्वीर खींचते नज़र आ रहे हैं।