ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस अपने घर के बाहर पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आए। कैमरून बैनक्राफ्ट के ताजा खुलासों से सैंडपेपर विवाद फिर सुर्खियों में आने पर कमिंस ने विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार किया और एक रिपोर्टर पर नाराजगी जताई। बैनक्राफ्ट ने कहा वे अब बोझमुक्त महसूस कर रहे हैं।