यूके में एक 39-वर्षीय शख्स को दोस्त के घर पर सैंडविच खाते समय निगलने में परेशानी होने के बाद स्टेज-4 कैंसर का पता चला। रिपोर्ट्स के अनुसार, खून की उल्टियां होने पर उसे जांच में पहले इसोफेगस में 35-सेंटीमीटर ट्यूमर और फिर स्टेज-4 इसोफेगल एडिनोकार्सिनोमा का पता चला। बकौल शख्स, डॉक्टर ने उसे जीने के लिए सिर्फ 12-महीने दिए हैं।