सिंदूर, बिंदी व साड़ी लगाकर पुरुष सरपंच ने महाराष्ट्र में की पानी नहीं मिलने की शिकायत
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के गेवराई पैगा गांव के सरपंच मंगेश साबले शनिवार को पानी नहीं मिलने की शिकायत लेकर ज़िला परिषद के दफ्तर सिंदूर-बिंदी लगाकर, झुमके व साड़ी पहनकर और सिर पर मटका उठाकर पहुंचे। उनके विरोध जताने के तरीके का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले उन्होंने मराठा आरक्षण की मांग के दौरान अपनी कार जला दी थी।