दुनिया की टॉप कंपनियों पर भारतीयों का कब्जा, 236 CEO की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

HSBC Hurun Global Indians List-2026 में भारतीय मूल के 236 लीडर्स शामिल हैं जो विदेशों की 200 कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं। इस सूची में सुंदर पिचाई पहले, सत्या नडेला दूसरे और संजय मेहरोत्रा तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-5 में यूट्यूब के नील मोहन और गूगल-क्लाउड के थॉमस कुरियन भी शामिल हैं। इन कंपनियों की कुल वैल्यूएशन $15-ट्रिलियन है।