सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद पर्यावरण मंत्रालय के एक पैनल ने किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) में चिनाब नदी पर 260 मेगावाट की दुलहस्ती स्टेट-II जलविद्युत परियोजना को मंज़ूरी दे दी है जिसे पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। लगभग ₹3,200 करोड़ की अनुमानित लागत वाली दुलहस्ती स्टेट-II, 390 मेगावाट क्षमता वाली दुलहस्ती स्टेट-I का विस्तार है।