सिंध कैसे बना पाकिस्तान का हिस्सा? भारत से इसके क्या हैं संबंध?
सिंध पहले बॉम्बे प्रांत का हिस्सा था जो 1935 में अलग होकर स्वतंत्र प्रांत बना। जून 1947 में सिंध विधानसभा ने पाकिस्तान में शामिल होना चुना। 1947 के विभाजन के दौरान कराची समेत कई जगह हिंदुओं पर हमले हुए जिससे लाखों सिंधी हिंदू भारत आए। 1955-1970 तक सिंध 'वेस्ट पाकिस्तान' में शामिल रहा और फिर इसे अलग प्रांत बनाया गया।