रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान 'बॉर्डर बदलते रहते हैं, कौन जानता है कल को सिंध फिर से भारत में वापस आ जाए' पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर इस टिप्पणी की निंदा की है। पाकिस्तान ने कहा है कि राजनाथ सिंह का बयान अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।