सिंधिया के महल में झूमर को एकटक देखते रहे उप-राष्ट्रपति और सीएम मोहन यादव

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम मोहन यादव रविवार को सिंधिया परिवार के शाही मेहमान बने थे और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद महल में सभी मेहमानों की अगवानी की थी। इस दौरान जय विलास पैलेस में धनखड़, पटेल और यादव वहां टंगे झूमर और भव्यता को एकटक देखते रहे जिसकी तस्वीर सामने आई है।