दिव्यांग अखबार विक्रेता को महाआर्यमन सिंधिया ने भेंट की नई इलेक्ट्रिक स्कूटी

शिवपुरी (एमपी) में महाआर्यमन सिंधिया ने दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे को नई इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट की है। राधे 20 साल पहले दुर्घटना में दिव्यांग हो गए थे। इसके बावजूद वह रोज सुबह 4 बजे साइकिल से अखबार बांटते हैं। महाआर्यमन ने उनका वीडियो देखकर मदद का फैसला किया। उन्होंने स्कूटी के इंश्योरेंस समेत अन्य खर्च उठाने की भी ज़िम्मेदारी ली।