स्नैपचैट पर हुई मोहब्बत, गर्लफ्रेंड से मिलने LoC पार कर भारत आया; अब रोते-रोते लौटा
गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए एलओसी पार करने वाले पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर के 22-वर्षीय युवक को शनिवार को वापस भेज दिया गया। जीशान अहमद मीर नामक युवक की प्रेम कहानी स्नैपचैट पर शुरू हुई थी। प्रेमिका इरम ने बताया कि वापस भेजे जाने के दौरान जीशान कुछ भी नहीं बोल पाया और वह पूरे समय सिर्फ रोता रहा।