सांपों से भरे कुएं में 54 घंटे तक फंसी रही महिला, सांप ने काटा फिर भी रही ज़िंदा; बचाई गई
चीन में सांपों से भरे एक खाली कुएं में 54 घंटे तक फंसी रही एक 48-वर्षीय महिला को बचाया गया है जो कुएं की दीवारों से चिपकी हुई थी। महिला टहलते समय गलती से घास-फूस से ढके गहरे कुएं में गिर गई थी। महिला को एक सांप ने काटा भी लेकिन वह ज़हरीला नहीं था जिससे उसकी जान बच गई।