सांप ने डंसा तो एंटी वेनम की जगह डॉक्टर ने लगाया एंटी रेबीज़ इंजेक्शन, वेंटीलेटर पर पहुंचा मासूम
संभल (यूपी) में एक 4-वर्षीय बच्चे को सांप के डंसने के बाद परिजन ज़िला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने एंटी वेनम की जगह एंटी रेबीज़ इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह वेंटीलेटर पर है। वहीं, डीएम ने कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।