सांप को रस्सी बनाकर टापने लगे बच्चे; वीडियो सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लोगों में आक्रोश

ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल क्वींसलैंड में काले सिर वाले मृत पायथन को रस्सी बनाकर टापते बच्चों का वीडियो सामने आया है जिसके बाद लोगों में आक्रोश है। इसमें वीडियो बना रही एक महिला बच्चों से कहती है, "दिखाओ-दिखाओ यह क्या है?" जिसके बाद बच्चे सांप को नीचे रख देते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पर्यावरण मंत्रालय ने मामले की जांच शुरू की है।