सांप ने निगल लीं 3 गोल्फ बॉल, बिना सर्जरी शरीर से निकाला गया बाहर; वीडियो हुआ वायरल
अमेरिका के साउथ टेक्सस एवियन ऐंड एग्जॉटिक हॉस्पिटल ने वीडियो शेयर कर बताया है कि एक सांप ने 3 गोल्फ बॉल निगल ली थीं जिसके बाद बिना सर्जरी उसके शरीर से गेंदें निकाली गईं। वीडियो में सांप बेहोशी की स्थिति में दिखा और वेटरनरी टीम सावधानी से उसके शरीर से धीरे-धीरे गोल्फ बॉल को मुंह की तरफ लाती नज़र आई।