सांप ने युवक को 10 बार डंसा, यूपी में मौत के बाद भी सुबह तक शव के पास कुंडली मारकर बैठा रहा
यूपी के मेरठ में अमित नामक 25-वर्षीय युवक को एक सांप ने एक नहीं बल्कि 10 बार डंसा और सांप सुबह तक शव के पास कुंडली मारकर बैठा रहा। परिजन जब अमित को सुबह जगाने पहुंचे तो हिलाने-डुलाने पर उसके नीचे सांप दिखाई दिया। इसके बाद परिजन अमित को तुरंत अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।