सांवलिया सेठ के दरबार में भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, कीमत ₹3 लाख पार
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में एक श्रद्धालु ने हार्ट की गंभीर बीमारी से राहत मिलने और ऑपरेशन सफल होने के बाद भगवान 21 ग्राम सोने से बने दिल का मॉडल भेंट किया है। जालौर निवासी श्रद्धालु की इस अनोखी भेंट की अनुमानित कीमत ₹3 लाख से ज़्यादा बताई जा रही है।