शेयर बाज़ार में गुरुवार को भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1,045 अंक जबकि निफ्टी 371 अंक लुढ़क गया। ‘मनीकंट्रोल’ के अनुसार, कच्चे तेल की कीमत में उछाल, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, RBI के सख्त रुख, कमज़ोर वैश्विक संकेतों और अदाणी ग्रुप, मिडकैप व फिनटेक शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बाज़ार में गिरावट आई।