inshorts

आज क्यों धराशायी हुआ शेयर बाज़ार जिससे निवेशकों के डूब गए ₹2,00,000 करोड़ ?

शुक्रवार को सेंसेक्स 989-अंक टूटकर 83,339 और निफ्टी 277-अंक गिरकर 25,607 पर बंद हुआ जिससे निवेशकों के करीब ₹2-लाख करोड़ डूब गए। दो दिन की तेज़ी के बाद मुनाफावसूली, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपए में कमज़ोरी ने बाज़ार पर दबाव बनाया। इसके अलावा IT शेयरों में बिकवाली और पश्चिम एशिया में तनाव भी गिरावट की वजह रहे।