शेयर बाज़ार मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 427-अंक चढ़कर 82,532 पर जबकि निफ्टी 96-अंक उछलकर 25,413 पर बंद हुआ। बाज़ार के हरे निशान में बंद होने के चलते निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹40,000 करोड़ का इज़ाफा हुआ। वहीं, बैंक निफ्टी ने इतिहास में पहली बार आज 62,442 का स्तर छुआ।