inshorts

500 अंक उछला सेंसेक्स, बैंक निफ्टी पहली बार 62100 के पार

भारतीय शेयर बाज़ार में मंगलवार को तेज़ी दिखी और कारोबार के दौरान सेंसेक्स 547.10 अंक उछला जबकि निफ्टी 142.15 अंक चढ़कर 25,432.25 पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी ने पहली बार 62,100 के स्तर को पार किया है। बैंकिंग स्टॉक्स में लगातार खरीदारी से इंडेक्स में तेज़ी आई और PNB, SBI व केनरा बैंक में 5% तक की बढ़त हुई।