विदेशी निवेशकों की ज़ोरदार खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार मज़बूती के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.6% उछलकर 84,421.97 पर और निफ्टी 50 0.50% चढ़कर 25,929.15 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।