कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के चलते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई है। निवेशकों की सतर्कता के कारण सेंसेक्स 350 अंकों की गिरावट के साथ खुला और जल्द ही 447.62 अंक लुढ़ककर 81,463.39 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 167 अंक फिसलकर 25,132.35 पर कारोबार कर रहा है।