17 नवंबर को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेज रहा। सेंसेक्स 793 अंक उछलकर 82,897 के हाई पर और निफ्टी 210 अंक चढ़कर 25,501 तक गया। बैंक निफ्टी पहली बार 62,300 पार हुआ। FII की खरीदारी, कच्चे तेल में गिरावट, बैंक-रियल्टी शेयरों में तेजी और रुपये में 31 पैसे की मजबूती प्रमुख कारण रहे।