भारतीय शेयर बाज़ार में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज हुई। बीएसई का सेंसेक्स 1018.20 अंक लुढ़ककर 76,293.60 अंक पर जबकि निफ्टी 309.80 अंक गिरकर 23,071.80 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियां रेड ज़ोन में बंद हुईं व 'मनीकंट्रोल' के मुताबिक, इस गिरावट से निवेशकों के करीब ₹9.32 लाख करोड़ डूब गए हैं।