सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 के बाज़ार पूंजीकरण में पिछले कारोबारी सप्ताह सामूहिक रूप से ₹2.03 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई। इस दौरान सर्वाधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को हुआ जिसका बाज़ार पूंजीकरण ₹67,526.54 करोड़ घटकर ₹16,46,822.12 करोड़ रह गया। वहीं, समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक का बाज़ार पूंजीकरण बढ़ा है।