सेंसेक्स की शीर्ष-10 कंपनियों में से 8 के बाज़ार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से ₹3,09 लाख करोड़ की गिरावट आई। शेयर बाज़ार में कमज़ोरी के रुख के बीच सर्वाधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ जिसका बाज़ार पूंजीकरण ₹1,09,211 करोड़ घटकर ₹12,60,505 करोड़ रह गया। इससे शीर्ष-10 कंपनियों की सूची में टीसीएस तीसरे स्थान पर आ गई।