सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ बढ़ा

सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 के बाज़ार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर ₹3,06,243.74 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदा आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल को हुआ। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप ₹64,426.27 करोड़ बढ़कर ₹9,47,628.46 करोड़ हो गया जबकि भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹53,286.17 करोड़ बढ़कर ₹9,84,354.44 करोड़ पर पहुंच गया।