सेंसेक्स ने 573 और निफ्टी ने 182 अंकों की लगाई छलांग, निवेशकों ने कमाए आज ₹3.5 लाख करोड़
शेयर बाज़ार में शुक्रवार को ज़बरदस्त तेज़ी देखने को मिली। सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 पर जबकि निफ्टी 182 अंकों की बढ़त के साथ 26,328 पर पहुंच गया। इस तेज़ी से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹3.5 लाख करोड़ बढ़ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 25-कंपनियां आज हरे निशान पर बंद हुईं जिनमें NTPC (4.6%) टॉप गेनर रहा।