सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट के चलते इस सप्ताह निवेशकों ने गवाएं ₹16 लाख करोड़
इस सप्ताह शेयर बाजार में तेज़ बिकवाली के चलते निवेशकों की संपत्ति में ₹16.28 लाख करोड़ की गिरावट आई। इस दौरान सेंसेक्स 2,032 अंक और निफ्टी 645 अंक टूटकर बंद हुआ। कमज़ोर रुपए, FII की निकासी और सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव से बाज़ार पर दबाव बना रहा। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 92 के स्तर तक पहुंच गया।