सेंसेक्स में आई 800 अंकों की गिरावट, 23300 के नीचे आया निफ्टी
भारतीय शेयर बाज़ार में बुधवार को गिरावट देखने को मिली और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 837.13 अंक गिरकर 73,812.71 जबकि निफ्टी 231.70 लुढ़ककर 23,251.85 पर आ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध महज़ 5 कंपनियां हरे निशान पर कारोबार कर रही हैं। बीएसई सेंसेक्स पर फिलहाल टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और इटरनल टॉप लूज़र हैं।