सेंसेक्स में इंडिगो की होगी एंट्री, टाटा मोटर्स PV जाएगी बाहर; जानें कब से होगा यह बदलाव
बीएसई अपने प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को 22-दिसंबर से सेंसेक्स में शामिल किया जाएगा। इस रीकॉन्स्टिट्यूशन के तहत टाटा मोटर्स पीवी (पैसेंजर-व्हीकल्स) को सेंसेक्स से बाहर कर दिया जाएगा। बीएसई 100, सेंसेक्स 50 और सेंसेक्स नेक्स्ट 50 इंडेक्स में भी फेरबदल किया जाएगा।