केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की शनिवार की पटना-दिल्ली फ्लाइट में बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी को-पायलट थे। शुद्ध हिंदी में अनाउंसमेंट की उनकी शैली से प्रभावित होकर शिवराज ने सोशल मीडिया पर एक पत्र शेयर किया। उन्होंने लिखा, “राजीव जी, आपने दिल जीत लिया। आप यात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बताते रहे, आपका यह अंदाज़ बहुत निराला लगा।”