साइकल के साथ समुद्र में तैरकर मोरक्को से स्पेन पहुंचा शख्स, वीडियो आया सामने
ऑनलाइन एक वीडियो वायरल है जिसमें एक व्यक्ति मोरक्को से अपनी साइकल के साथ समुद्र के रास्ते स्यूटा (स्पेन) के तट पर पहुंचते दिखा है। स्पेन द्वारा करीब 5 लाख अवैध प्रवासियों को वैध करने की योजना के बाद कल से हज़ारों प्रवासी समुद्र के रास्ते स्यूटा पहुंचे हैं। इस अफरातफरी में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई।