साइकल से 12 देश घूम चुकी हैं चीन की 66 वर्षीय महिला, 100 देश घूमने का है लक्ष्य

चीन की 66-वर्षीय महिला ली डोंगजू अब तक साइकल से 3 महाद्वीपों के 12 देशों की अकेले यात्रा कर चुकी हैं। उनका लक्ष्य साइकल पर सवार होकर 100 देश घूमना है। वह कंबोडिया, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश घूम चुकी हैं। डोंगजू ने कहा, "सफर नशे जैसा होता है। एक बार इसका स्वाद ले लेते हैं तो रुक नहीं पाते।"