भूमध्यसागर के खूबसूरत द्वीप साइप्रस में इंसानों से ज़्यादा बिल्लियों की संख्या है इसलिए इस द्वीप को 'कैट्स आइलैंड' भी कहा जाता है। एक कहानी के अनुसार, रोमन महारानी हेलेना को सांप बिल्कुल पसंद नहीं थे इसलिए सांपों से निपटने के लिए बिल्लियों को मिस्र से लाया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, साइप्रस में बिल्लियों की संख्या करीब 15 लाख है।