केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि 2024 में साइबर अपराधियों के कारण लोगों को ₹22,845.73 करोड़ से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा जो इससे पिछले साल की तुलना में लगभग 206% अधिक है। गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार के मुताबिक, 2024 में साइबर अपराधियों द्वारा की गई वित्तीय धोखाधड़ी की 36,37,288 घटनाएं एनसीआरपी और सीएफसीएफआरएमएस पर दर्ज की गईं।