साइबर अपराधियों ने लगाई पूर्व CJI चंद्रचूड़ की फर्ज़ी अदालत, मुंबई की महिला से ठगे ₹3 करोड़
मुंबई में साइबर ठगों द्वारा 68-वर्षीय महिला को डिजिटल अरेस्ट कर करीब ₹3 करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की फर्ज़ी आभासी अदालत लगाई और महिला से अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कराए। शिकायत के बाद पुलिस ने सूरत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।