साइबर टेस्ट में Anthropic के Claude AI ने 3 कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध
Anthropic ने बताया है कि साइबर सुरक्षा टेस्ट के दौरान उसके Claude-AI मॉडल गलती से 3 कंपनियों के असली सिस्टम तक पहुंच गए। कंपनी के मुताबिक, यह AI की जानबूझकर की गई घुसपैठ नहीं थी बल्कि टेस्टिंग एनवायरमेंट की गलत कॉन्फिगरेशन की वजह से हुआ। यह मामला OpenAI की हालिया सिक्योरिटी इंसिडेंट के बाद की गई समीक्षा में सामने आया।