inshorts

साइबर ठग से ही हो गई ठगी; गिड़गिड़ाते हुए यूपी के युवक से वापस मांगने लगा रुपए

कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक युवक ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर अश्लील वीडियोज़ के नाम पर ठगी का प्रयास कर रहे साइबर ठग को ही ठग लिया। युवक ने बताया कि उसने साइबर ठग से कई बार में करीब ₹10,000 ले लिए। बकौल रिपोर्ट्स, ठगी का एहसास होने पर साइबर ठग गिड़गिड़ाते हुए युवक से रुपए वापस मांगने लगा।