साइबर फ्रॉड्स ने पुलिस के सामने ऑन कैमरा बताया कैसे होती है ठगी

यूपी के फतेहपुर में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर ठगों ने पुलिस के सामने ऑन कैमरा बताया कि वे कैसे खुद को पुलिस बताकर लोगों को अश्लील वीडियो व गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करते हैं। वीडियो में ऑनलाइन ठग कॉलर से 'गंदी अश्लील वीडियो देखता है? जेल जाएगा' कहता दिखा।