साइबर सीट न मिलने पर छात्र ने हैक की कई IITs की वेबसाइट, लिखा- मुझे एक निष्पक्ष मौका चाहिए था
साइबर सुरक्षा कार्यक्रम में कथित तौर पर चयन न होने पर एक आवेदक ने IIT-मद्रास और IIT-कानपुर वेबसाइट हैक कर मेसेज लिखा, "किसी तरह का नुकसान पहुंचाने का इरादा नहीं है...मुझे सिर्फ एक निष्पक्ष मौका चाहिए था।" बकौल हैकर, कई अभ्यर्थियों द्वारा CTF चैलेंज पूरा न करने के कारण 8 सीटें खाली रहीं फिर भी उसे शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया।