ब्लूमबर्ग के अनुसार, टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी जगुआर लैंड रोवर के ₹17,733 करोड़ के लोन के लिए ब्रिटेन सरकार गारंटर बनेगी। कंपनी साइबर हमले के कारण उत्पादन ठप होने से प्रभावित सप्लायर्स पर दबाव कम करने लिए यह कर्ज़ लेना चाहती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह लोन एक कमर्शियल बैंक देगा और इस लोन को 5 वर्षों में चुकाना होगा।