साईं सुदर्शन हर फॉर्मैट का खिलाड़ी है, उसे इंग्लैंड दौरे पर ले जाना चाहिए: रवि शास्त्री
आईपीएल-2025 में 9 मैचों में 456 रन बनाने वाले जीटी के बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन को लेकर भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है, "मुझे लगता है कि सुदर्शन हर फॉर्मैट का खिलाड़ी है।" उन्होंने कहा, "इंग्लैंड के हालात में एक खब्बू बल्लेबाज़ और तकनीक में कुशल होने के कारण मैं चाहूंगा कि वह भारतीय टीम में रहे।"