ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ के एमडी और सीईओ वरुण बेरी ने एकाएक अपने इस्तीफे का एलान किया और बोर्ड ने इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया जिसके बाद निवेशकों में हड़कंप मच गया। कंपनी के शेयर सोमवार को इंट्रा-डे में 6.69% टूटकर ₹5,721.70 तक आ गए थे। गौरतलब है कि वरुण का कार्यकाल 2029 में खत्म होना था।