साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पहले टेस्ट मैच में कैसा है भारत का प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में हो रहे पहले टेस्ट में ऋषभ पंत की भारतीय टीम में वापसी हुई है। भारत चार स्पिनर्स वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ मैदान में उतरा है। वहीं, ध्रुव जुरेल और मोहम्मद सिराज भी टीम में शामिल हैं। साउथ अफ्रीका टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी कर रहा है।