97 साल बाद अन्य राज्य में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में यह बैंक, ₹50 के पार पहुंचा शेयर
करीब 97 साल तक ज्यादातर केरल में कारोबार करने वाला साउथ इंडियन बैंक महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली समेत राज्यों में विस्तार की तैयारी कर रहा है। इसके बीच बैंक के शेयर बीएसई पर ₹50.66 के 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गए। बैंक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शाखाएं खोलने और क्रेडिट कार्ड व वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार शुरू करेगा।