साउथ-ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 543 असिस्टेंट फोरमैन के पदों पर निकाली भर्ती

साउथ-ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने असिस्टेंट फोरमैन के 543 पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 9 नवंबर तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.secl-cil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के बाद होगा जो 100 अंकों का होगा।