दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को साउथ दिल्ली के लिए एडवाइज़री जारी की है। इलाके में 27 से अधिक शादियां होने के चलते 12,000+ मेहमान और 5,000 अतिरिक्त गाड़ियां पहुंचने की उम्मीद है। SSN मार्ग, मंडी रोड और MG रोड पर जाम लग सकता है। मेहमानों से तय पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां खड़ी करने की अपील की गई है।